यहां हर मुस्लिम घर में है एक फौजी, राष्ट्रभक्ति की अनोखी मिसाल बना ये गांव

वीडियो डेस्क।  देशसेवा से बड़ा दूसरा कोई काम नहीं हो सकता। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के बारे में आपने खूब पढ़ा-सुना होगा। यहां के हर गांव का बच्चा फौज में जाने की तैयारी में होता है। यहां के ज्यादातर घरों से कोई न कोई भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहा है। आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में भी ऐसा ही एक गांव है। इस गांव का नाम है मल्लारेडी। यह गांव मुस्लिम बाहुल्य है। यहां के हर घर से कोई न कोई फौजी है। मल्लारेडी गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि सेकंड वर्ल्ड वार से लेकर चीन और पाकिस्तान से हुए युद्ध तक इस गांव के युवाओं ने फौज में सेवाएं दीं। आज भी इस गांव के कई युवा फौज में हैं या जाने की तैयारी करते देखे जा सकते हैं। देखिए  कैसे राष्ट्रभक्ति की अनोखी मिसाल बना ये गांव 

/ Updated: Jan 25 2021, 07:26 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email