देश में कोरोना से भी ज्यादा बर्ड फ्लू का खतरा, जानें क्या हैं इस बीमारी के लक्षण और बचाव

वीडियो डेस्क। कोरोना से जहां पूरी दुनिया जूझ रही है वहीं साल की शुरूआत में फैले बर्ड फ्लू ने एक बार फिर लोगों के जीवन को संकट में डाल दिया है। लोगों में बर्ड फ्लू को लेकर चिंता काफी बढ़ गई है और जगह-जगह पर अलर्ट भी जारी कर दिए गए हैं। 

/ Updated: Jan 05 2021, 06:18 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। कोरोना से जहां पूरी दुनिया जूझ रही है वहीं साल की शुरूआत में फैले बर्ड फ्लू ने एक बार फिर लोगों के जीवन को संकट में डाल दिया है। लोगों में बर्ड फ्लू को लेकर चिंता काफी बढ़ गई है और जगह-जगह पर अलर्ट भी जारी कर दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश, केरल, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में तेजी से बर्ड फ्लू का वायरस H5N1 फैलने की जानकारी मिली है। बर्ड फ्लू वायरस H5N1 वायरस के वजह से पनपता है और इसकी सबसे बड़ी वजह एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस होता है। यह वायरस मुख्य रूप से पक्षियों में तेजी से फैलता है। बर्ड फ्लू का वायरस भी कोविड की तरह संक्रामक होता है। बर्ड फ्लू के खतरे को देख सरकार ने मुर्गी और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी है। ये बीमारी इतनी खतरनाक है कि इससे मौत तक हो जाती है। एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस भी कोरोना वायरस की तरह मनुष्य के श्वसन तंत्र को डैमेज करता है। इस बीमारी के लक्षण तुरंत दिखाई नहीं देते हैं। इसके लक्षण भी कोरोना वायरस जैसे ही हैं।