चीन में मुसलमानों पर ज्यादती, दुनिया भर में वायरल हुआ आंखें खोलने वाला ये वीडियो

अमेरिका की एक 17 साल की लड़की ने चीन के शिंजियांग में मुसलमानों पर सरकार की कार्रवाई की निंदा करने का एक दिलचस्प तरीका निकाला। फिरोजा अजीज ने टिक टॉक पर एक वीडियो अपलोड किया जिसकी शुरुआत उसने पलकों को खूबसूरत बनाने का तरीके बताने से की और फिर अचानक लोगों को अपनी आखें खोलने और शिंजियांग के हालात के बारे में जाने और इसके खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।

/ Updated: Nov 28 2019, 02:38 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। अमेरिका की एक 17 साल की लड़की ने चीन के शिंजियांग में मुसलमानों पर सरकार की कार्रवाई की निंदा करने का एक दिलचस्प तरीका निकाला। फिरोजा अजीज ने टिक टॉक पर एक वीडियो अपलोड किया जिसकी शुरुआत उसने पलकों को खूबसूरत बनाने का तरीके बताने से की और फिर अचानक लोगों को अपनी आखें खोलने और शिंजियांग के हालात के बारे में जाने और इसके खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। अब आप ये वीडियो देख सुनिए क्या मैसेज अजीज दे रही है। दरअसल  अजीज ने खुद को 17 साल का मुसलमान बताया। फिर चीन में मुसलमानों के हालात के बारे में बताया। किस प्रकार से वहां हिरासत शिविर बनाते हैं, बेगुनाह मुसलमानों को उसमें डाल रहे हैं, परिवारों को अलग कर रहे हैं, उनका अपहरण कर रहे हैं, हत्या कर रहे हैं, बलात्कार कर रहे हैं, उन्हें सुअर का मांस खाने के लिए मजबूर कर रहे हैं, उन्हें धर्मपरिवर्तन के लिए मजबूर किया जा रहा है।  अजीज वीडियो में कहती  मेहरबानी करें जानकारी रखिए, शिंजियांग के बारे में जागरुकता फैलाइए। ये कहने के बाद वीडियो में वो दोबारा पलकों की सुंदरता के बारे में बात करने लगती हैं।  न्यूयार्क से ताल्लुक रखने वाली अजीज को इससे पहले भी कई वीडियो शेयर कर चुकी है इसे लेकर एक बार टिक टॉक पर ब्लॉक भी किया जा चुका है।