रूस में विजय दिवस परेड में दिखा भारत का शौर्य और पराक्रम, देखें भारतीय सेना की ताकत का वीडियो

वीडियो डेस्क। मॉस्को में रेड स्कॉयर में 75 वें विजय दिवस परेड का शुभारंभ हुआ। 12 बजकर 30 मिनट पर ये परेड शुरू हुई। जहां दुनिया के 19 देशों के साथ ही भारत ने भी अपनी सैन्य ताकत दिखाई। इस परेड में भारतीय सेना की तीन टुकड़ियां ने अपना दमखम दिखाया। कार्यक्रम में शामिल होने रूस गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्हें बेहद गर्व है कि भारतीय सेना परेड में शामिल हुई है। 

/ Updated: Jun 24 2020, 04:48 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। मॉस्को में रेड स्कॉयर में 75 वें विजय दिवस परेड का शुभारंभ हुआ। 12 बजकर 30 मिनट पर ये परेड शुरू हुई। जहां दुनिया के 19 देशों के साथ ही भारत ने भी अपनी सैन्य ताकत दिखाई। इस परेड में भारतीय सेना की तीन टुकड़ियां ने अपना दमखम दिखाया। कार्यक्रम में शामिल होने रूस गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्हें बेहद गर्व है कि भारतीय सेना परेड में शामिल हुई है। आपको बता दें कि 1941 से 1945 के बीच हुए द्वितीय विश्युद्ध में रूस ने जीत हासिल की थी जिसे विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। दूसरे विश्व युद्ध में भारतीय सेना के 87 हजार सैनिक शहीद हुए थे।
भारतीय सैनिकों की अगुआई सिख लाइट इनफैंट्री रेजिमेंट के मेजर रैंक के अफसर कर रहे हैं। इस रेजिमेंट ने दूसरे वर्ल्ड वार में हिस्सा लिया था। इस जंग में लड़ने के लिए इसने चार बैटल ऑनर और दो मिलिट्री क्रॉस समेत कई वीरता पुरस्कार हासिल किए थे।