WARNING: उत्तराखंड के चमोली त्रासदी का यह वीडियो आपको विचलित कर सकता है

वीडिय डेस्क।   उत्तराखंड के चमोली जिले में 7 फरवरी दिन रविवार को कुदरत ने कहर बरपाते हुए भारी तबाही मचाई। नीती घाटी में रैणी गांव के शीर्ष भाग में ऋषिगंगा के मुहाने पर सुबह करीब 9:15 बजे ग्लेशियर का एक हिस्सा टूटकर ऋषिगंगा में गिर गया, जिससे नदी में भीषण बाढ़ आ गई। इस जल प्रलय से नदी पर निर्मित 13 मेगावाट की ऋषिगंगा जल विद्युत परियोजना पूरी तरह तबाह हो गई।एनटीपीसी की तपोवन स्थित 500 मेगावाट की निर्माणाधीन तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना को भारी नुकसान पहुंचा। दोनों परियोजनाओं में काम कर रहे 155 से ज्यादा मजदूरों और स्थानीय लोगों के हताहत होने की खबर है। अभी आठ लोगों के शव मिले हैं। इस  भयानाक  त्रासदी  से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें 8 से 10 कर्मचारी पानी और कीचड़ के कारण बहते नजर आ रहे हैं। वीडियो  ये वीडियो आपको विचलित कर सकता है इसलिए कमजोर दिल वाले इसे नहीं देखें। 

/ Updated: Feb 10 2021, 01:02 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email