परिवर्तन यात्रा में दिखा बीजेपी का जोश, Kailash Vijayvargiya बोले, इस जुनून ने ममता की नींद उड़ाई

वीडियो डेस्क।  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के लिए  राज्य में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसी बीच पश्चिम बंगाल में परिवर्तन यात्रा को रोके जाने की घटना घटी है। पश्चिम बंगाल में परिवर्तन यात्रा रोके जाने पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर ईटें बरसाईं। इस हिंसक झड़प में कुछ लोगों घायल हो गए। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया।इसके बाद बीजेपी के महासचिव व प्रदेश बीजेपी के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने इस यात्रा से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने   लिखा इस यात्रा में बीजेपी और  लोगों का जोश, जुनून और जश्न देखने लायक है। परिवर्तन यात्रा ने ममता बनर्जी की नींद उड़ा दी है। इसके पहले कैलाश विजयवर्गीय ने नॉर्थ 24 परगना में परिवर्तन यात्रा रोकने पर कहा कि हम पर लाठीचार्ज किया और 20-22 कार्यकर्ता घायल हुए। मैं ममता बनर्जी को चेतावनी देता हूं। वे परिवर्तन यात्रा की सफलता से घबरा रही हैं। उसे रोकने की कोशिश की गई। हम नहीं रुकेंगे। हम जाएंगे और सभा करेंगे।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आज बीजेपी की परिवर्तन यात्रा उत्तर 24 परगना के कांचरापाड़ा इलाके के कापा मोड़ से गुजर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने यात्रा को रोक दी। साथ ही रथ के रास्ते में बैरिकेड खड़ा कर दिया। पुलिस का कहना था कि परिवर्तन यात्रा निकालने की इस रास्ते से इजाजत नहीं थी।

/ Updated: Feb 25 2021, 11:29 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email