रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत चीन विवाद को लेकर क्या कहा? सुनिए

वीडियो डेस्क। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर राज्यसभा में बयान दिया। उन्होंने बताया कि भारत-चीन ने तय किया है कि अप्रैल 2020 से पहले की स्थिति को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम अपनी एक इंच जगह भी किसी को नहीं लेने देंगे।

/ Updated: Feb 11 2021, 01:48 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर राज्यसभा में बयान दिया। उन्होंने बताया कि भारत-चीन ने तय किया है कि अप्रैल 2020 से पहले की स्थिति को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम अपनी एक इंच जगह भी किसी को नहीं लेने देंगे। पेंगोंग के नॉर्थ और साउथ बैंक को लेकर दोनों देशों में समझौता हुआ है और सेनाएं पीछे हटेंगी। चीन पैंगोंग के फिंगर 8 के बाद ही अपनी सेनाओं को रखेगा।"हम नियंत्रण रेखा पर एक शांतिपूर्ण स्थिति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत ने हमेशा द्विपक्षीय संबंधों को बनाए रखने पर जोर दिया है। पिछले साल से हमने चीन के साथ सैन्य और राजनयिक स्तर पर संबंध बनाए रखे हैं। वार्ता के दौरान हमने चीन से कहा कि हम तीन सिद्धांतों पर आधारित मुद्दे का समाधान चाहते हैं। सबसे पहले, दोनों पक्षों को एलएसी पर सहमत होना चाहिए और इसका सम्मान करना चाहिए। दूसरे, किसी भी दल द्वारा एकतरफा स्थिति बदलने का प्रयास नहीं होना चाहिए। तीसरे, दोनों पक्षों द्वारा सभी समझौतों पर पूरी तरह से सहमति होनी चाहिए।"