10 बड़ी बातें: क्या सही और क्या गलत...काशी से पीएम मोदी ने किसानों को यूं समझाया कृषि कानून

वीडियो डेस्क। देव दीपावाली के मौके पर पीएम मोदी काशी पहुंचे। उन्होंने 6 लेन चौड़ी सड़क परियोजना का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने करीब 26 मिनट तक किसानों को कृषि कानून के बारे में विस्तार से समझाया।

/ Updated: Nov 30 2020, 05:28 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। देव दीपावाली के मौके पर पीएम मोदी काशी पहुंचे। उन्होंने 6 लेन चौड़ी सड़क परियोजना का उद्घाटन किया। यह लेन वाराणसी और प्रयागराज को जोड़ेगी। 73 किलोमीटर के इस हाइवे के चौड़ीकरण पर 2447 करोड़ रुपया खर्च किया गया। खजूरी के कार्यक्रम स्थल से पीएम मोदी ने कहा, काशी के भाईयो। प्रणाम बा। उन्होंने कहा कि देव दीपावली की ढेर सारी बधाइयां। इसके बाद पीएम ने कृषि कानून को लेकर विस्तार से किसानों को समझाना शुरू किया। लगभग 26 मिनट तक उन्होंने कानून के बारे में बताया। उन्होंने कहा- किसानों के नाम पर बड़ी-बड़ी योजनाएं घोषित होती थीं। लेकिन वो खुद मानते थे कि 1 रुपए में से सिर्फ 15 पैसे ही किसान तक पहुंचते थे। किसानों को बड़े बाजार के लिए विकल्प देकर सशक्त बनाया जा रहा है। किसानों के हित में सुधार किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें अधिक विकल्प मिलेंगे। पीएम ने पूछा, भाइयों, क्या किसी किसान को अपनी उपज सीधे उन लोगों को बेचने की स्वतंत्रता नहीं मिलनी चाहिए जो उन्हें बेहतर मूल्य और सुविधाएं देते हैं। देखिए मोदी ने काशी से और क्या कहा...