पहले लगाईं अब क्यों हटाई जा रहीं हैं गाजीपुर बॉर्डर से कीलें?, दिल्ली पुलिस ने बताई बड़ी वजह

वीडिया डेस्क। पिछले 2 महीने से दिल्ली की अलग अलग सीमाओं पर किसान डटे हुए हैं। 26 जनवरी को किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली थी जिसका तांडव पूरी दुनिया ने देखा। अब फिर से किसान 6 फरवरी को चक्का जाम करने की तैयारी में हैं ऐसे में 26 जनवरी वाली घटना दोबारा ना हो इसके लिए दिल्ली पुलिस पूरी तरह से सतर्क नजर आ रही है। बॉर्डर पर 7 लेयर का सुरक्षा घेरा बनाया गया है। पुलिस ने सड़क पर कीलें लगवा दीं है ताकि कोई दिल्ली में प्रवेश ना कर पाए। वहीं सोशल मीडिया पर ये एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कीलों को निकाला जा रहा है। जैसे ही ये खबर फैली दिल्ली पुलिस ने इस पर अपना स्पष्टीकरण दिया है। पुलिस का कहना है कि ये कीलें हटाई नहीं बल्कि व्यवस्थित की जा रहीं हैं। 

/ Updated: Feb 04 2021, 01:42 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email