राजनीति में यशवंत सिन्हा का यू-टर्न, 3 साल में अपनी ही बात भूले... वायरल हो रहा 2018 का Video

वीडियो डेस्क। पूर्व केंद्रिय मंत्री यशवंत सिन्हा ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस जॉइन कर ली है। उन्होंने कोलकाता में स्थिति टीएमसी के दफ्तर में पार्टी ज्वॉइन की। पश्चिम बंगाल चुनाव से ठीक पहले यशवंत सिन्हा ने ये फैसला लिया है। वहीं पार्टी जॉइन करने के बाद यशवंत सिन्हा का साल 2018 का एक वीडियो वायरल हो रहा है

/ Updated: Mar 13 2021, 06:29 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। पूर्व केंद्रिय मंत्री यशवंत सिन्हा ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस जॉइन कर ली है। उन्होंने कोलकाता में स्थिति टीएमसी के दफ्तर में पार्टी ज्वॉइन की। पश्चिम बंगाल चुनाव से ठीक पहले यशवंत सिन्हा ने ये फैसला लिया है। वहीं पार्टी जॉइन करने के बाद यशवंत सिन्हा का साल 2018 का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे दलगत राजनीति से सन्यास लेने की बात कह रहे हैं। आपको बता दें कि यशवंत सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वित्त मंत्री और विदेश मंत्री रहे हैं। वे अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी नेता थे लेकिन नरेंद्र मोदी की बीजेपी उन्हें रास नहीं आई। अक्सर मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों से लेकर विदेश नीतियों तक की आलोचना करते रहें।