पति ने पहले काटी पत्नी की गर्दन, फिर 100 मीटर तक शव को घसीटता रहा, रौंगटे खड़े कर देगा ये मंजर
वीडियो डेस्क। राजस्थान के कोटा की ये खबर आपके रौंगटे खड़े कर देगी। जहां एक दरिंदे पति ने अपनी पत्नी की ही कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। 100 मीटर तक शव को घसीटता रहा। घटना कोटा के रामपुरा थाना इलाके की है। इतना ही नहीं आरोपी पिंटू उर्फ सुनील ने अपने 6 महीने के बच्चे को भी नहीं छोड़ा।
वीडियो डेस्क। राजस्थान के कोटा की ये खबर आपके रौंगटे खड़े कर देगी। जहां एक दरिंदे पति ने अपनी पत्नी की ही कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। 100 मीटर तक शव को घसीटता रहा। घटना कोटा के रामपुरा थाना इलाके की है। इतना ही नहीं आरोपी पिंटू उर्फ सुनील ने अपने 6 महीने के बच्चे को भी नहीं छोड़ा। पत्नी पर वार करते हुए बच्चे पर भी कुल्हाड़ी से वार किया। घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था जिसके चलते आए दिन झगड़े होते थे। आरोपी दुष्कर्म के मामले में 7 साल की सजा काट चुका है। हद तो तब हुई जब आरोपी पति ने थाने जाकर खुद अपनी पत्नी को मारने की बात कुबुली उसका कहना है कि इस बात का उसे कोई पछतावा नहीं है।