रूपवती और गुणवती पत्नी चाहिए, तो महाशिवरात्रि पर ऐसे करें अभिषेक

वीडियो डेस्क। इस बार 21 फरवरी, शुक्रवार को महाशिवरात्रि है। इस दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि, विष, सर्प, शश आदि कई विशेष योग बन रहे हैं। इन शुभ योगों में कुछ खास उपाय कर लिए जाएं तो शिवजी की कृपा मिल सकती है। 

/ Updated: Feb 13 2020, 05:11 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। इस बार 21 फरवरी, शुक्रवार को महाशिवरात्रि है। इस दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि, विष, सर्प, शश आदि कई विशेष योग बन रहे हैं। इन शुभ योगों में कुछ खास उपाय कर लिए जाएं तो शिवजी की कृपा मिल सकती है। धर्म सिंधु ग्रंथ के दूसरे परिच्छेद के अनुसार, विभिन्न धातुओं और चीजों से बने शिवलिंग का अभिषेक करने से मनुष्य की हर इच्छा पूरी हो सकती है। जानिए महाशिवरात्रि पर किस मनोकामना के लिए कौन-से शिवलिंग का अभिषेक दूध से करें-
1. चांदी से बने शिवलिंग का अभिषेक करने से पितृ दोष कम होता है।
2. कांसे के शिवलिंग का अभिषेक करने से यश (फेम) मिलता है।
3. लोहे के शिवलिंग का अभिषेक करने से शत्रुओं का नाश होता है।
4. आटे से बने शिवलिंग का अभिषेक करने से बीमारियां दूर होती हैं।
5. उड़द के आटे से बने शिवलिंग का अभिषेक करने से सुंदर पत्नी मिलती है।1
6. मक्खन से बने शिवलिंग का अभिषेक करने पर सभी सुख मिलते हैं।
7. पीतल से बने शिवलिंग का अभिषेक दूध से करने से जीवन सुखी होता है।
8. तांबे के शिवलिंग का अभिषेक करने से उम्र बढ़ती है।