श्रीराम नवमी: किसी दान पुण्य या पूजा पाठ से नहीं बल्कि इस छोटे से काम से प्रसन्न हो जाएंगे भगवान राम

वीडियो डेस्क। गुरुवार को श्रीराम नवमी का पर्व है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इस दिन भगवान श्रीराम की विशेष पूजा की जाती है। भगवान श्रीराम की कृपा से व्यक्ति को संसार का हर 

/ Updated: Apr 01 2020, 08:11 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। गुरुवार को श्रीराम नवमी का पर्व है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इस दिन भगवान श्रीराम की विशेष पूजा की जाती है। भगवान श्रीराम की कृपा से व्यक्ति को संसार का हर सुख मिल सकता है। इस दिन कुछ खास उपाय किए जाएं तो दुर्भाग्य दूर हो सकता है। ये उपाय इस प्रकार हैं-
1. श्रीराम नवमी पर भगवान श्रीराम की विधि-विधान से पूजा करें औऱ् श्रीराम स्तुति का पाठ करें। ये भगवान श्रीराम को प्रसन्न करने का बहुत ही आसान उपाय है।
2. किसी राम मंदिर में बैठकर तुलसी की माला से नीचे लिखे मंत्र का 108 बार जाप करें।
श्री राम राम रामेति, रमे रामे मनोरमे।
सहस्रनाम तत्तुल्यं, रामनाम वरानने॥
3. भगवान श्रीराम को पीले वस्त्र अर्पित करें क्योंकि धर्म ग्रंथों में भगवान विष्णु को पीतांबरधारी कहा गया है यानी पीले वस्त्र पहनने वाला और भगवान श्रीराम विष्णु के ही अवतार हैं।
4. भगवान श्रीराम का अभिषेक केसर मिश्रित गाय के दूध से करें। इससे धन लाभ के योग बन सकते हैं।
5. श्रीराम नवमी पर भगवान श्रीराम को केसर मिश्रित खीर का भोग लगाएं। बाद में यह खीर पति-पत्नी मिलकर खाएं। इससे दांपत्य सुख में वृद्धि होगी।
6. श्रीराम नवमी पर गरीबों और जरूरतमंदों की भोजन, अनाज, कपड़े आदि का दान करने से भी शुभ फल प्राप्त होते हैं।