डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने मां शीतला के दरबार में की पूजा अर्चना, हुई चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत

साल 2017 में हुए विधान सभा चुनाव में अपनी संगठनात्मक कुसग्रता का लोहा मनवाते हुए सोशल इंजीनियरिंग कर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। सरकार में वह उपमुख्यमंत्री की हैसियत से विकास के नित नए कीत्रिमान स्थापित किये।
 

/ Updated: Jan 22 2022, 02:41 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

कौशांबी: यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत माँ शक्ति शीतला के दरबार मे पूजन अर्चन के साथ शुरू हो गई है। डिप्टी सीएम को माता शीतला के दरबार मे उनके पारिवारिक पुरोहित बैरागी बाबा, सहित अन्य धर्म गुरुओं की अगुआई में कराई गई। इस दौरान माँ शीतला के बीज मंत्र शीतले त्वं जगन्माता शीतले त्वं जगत्पिता। शीतले त्वं जगद्धात्री शीतलायै नमो नमः।। अर्थात् - हे माता शीतला! आप ही इस संसार की आदि माता हैं, आप ही पिता हैं और आप ही इस चराचर जगत को धारण करतीं हैं, अतः आप को बारंबार नमस्कार है। का उच्चारण कराया  गया। 

साल 2012 में जब यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने पहली बार विपरीत परिस्थितियों में कमल खिलाया था उस समय भी माँ के इसी बीज मंत्र का आवाहन कर केशव प्रसाद मौर्य ने विजय हाशिल की थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नही देखा। वह 2012 में विधायक हुए। 2 साल बाद अपने विजय रथ पर सवार वह 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रयागराज की फूलपुर की सीट से सांसद चुने गए। पार्टी में अपनी कर्तव्य निष्ठा और जुझारूपन की बदौलत उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का पद हासिल किया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नही देखा। साल 2017 में हुए विधान सभा चुनाव में अपनी संगठनात्मक कुसग्रता का लोहा मनवाते हुए सोशल इंजीनियरिंग कर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। सरकार में वह उपमुख्यमंत्री की हैसियत से विकास के नित नए कीत्रिमान स्थापित किये।