Explainer: रायबरेली को लेकर अति उत्साहित तो नहीं अदिति सिंह, इस चुनाव में अहम है ये बदलाव

लेकिन अब अखिलेश इस दुनिया में नही हैं तो उनकी बेटी अकेले ही मैदान में हैं और अदिति का मानना है कि इस सीट पर चुनाव व्यक्तिगत होता है। एशियानेट हिंदी पर समझिए क्या अहम बदलाव हुआ है इस बार के चुनाव में...

/ Updated: Jan 23 2022, 05:59 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

लखनऊ: रायबरेली सदर से बीजेपी की उम्मीदवार अदिति सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर तीखा हमला किया है। उन्होंने जहां प्रियंका गांधी को अपने खिलाफ लड़ने की चुनौती दी है, वहीं कांग्रेस के लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपने को कोरा नारा बताया है। अदिति सिंह ने कहा कि एक बार प्रियंका मेरे खिलाफ लड़ लेंगी तो बहुत कुछ साफ हो जाएगा और यह भी सबको पता चल जाएगा कि रायबरेली अब कांग्रेस का गढ़ नहीं है। आपको बता दें रायबरेली कांग्रेस का गढ़ हैं लेकिन अदिति सिंह के पिता आज तक वहां चुनाव नहीं हारे चाहे वह किसी मुख्य पार्टी से हो या निर्दलीय। लेकिन अब अखिलेश इस दुनिया में नही हैं तो उनकी बेटी अकेले ही मैदान में हैं और अदिति का मानना है कि इस सीट पर चुनाव व्यक्तिगत होता है। एशियानेट हिंदी (Asianet Hindi) पर समझिए क्या अहम बदलाव हुआ है इस बार के चुनाव में...