
महाशिवरात्रि: विश्वनाथ भगवान का विवाह, सबसे पहले हुई हल्दी... देखें महादेव की शादी का अलौकिक दृश्य
वीडियो डेस्क। 1 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित इस दिन की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। महादेव की नगरी वाराणसी में महाशिवरात्रि के पर्व तैयारियों की धूम देखने को मिल रही है। ये पर्व फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है।
वीडियो डेस्क। 1 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित इस दिन की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। महादेव की नगरी वाराणसी में महाशिवरात्रि के पर्व तैयारियों की धूम देखने को मिल रही है। ये पर्व फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव का प्राकट्य हुआ था और इसी दिन भोलेनाथ के विवाह का दिन भी माना जाता है। इस उपलक्ष्य में भगवान शिव व माता पार्वती का विवाहोत्सव 27 फरवरी रविवार से विश्वनाथ मंदिर के महंत आवास पर शुरु हुआ। टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पर बाबा विश्वनाथ की पंचबदन रजत प्रतिमा पर हल्दी तेल अर्पण किया। लोकाचार पूर्ण रजत प्रतिमा पर महिलाओं ने हल्दी लगाने की रस्म निभाई। रविवार की संध्याबेला पर भगवान शिव की प्रतिमा पर महिलाओं द्वारा लोकगीत गाते हुए हल्दी व तेल चढ़ाकर परंपराओं का निर्वहन किया गया। ढोलक की थाप और मंजीरे की खनक के बीच शिव-पार्वती के मंगल दाम्पत्य की कामना के गीत गाए गए। मांगलिक गीतों से महंत आवास गुंजायमान रहा। महादेव के विवाह का ये अलौकिक दृश्य देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। कहते हैं महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखने से और महादेव की पूजा करने से व्यक्ति को जीवन में संपूर्ण सुखों की प्राप्ति होती है।