अखिलेश के हेलीकॉप्टर वाले ट्वीट पर मंत्री सिद्धार्थ नाथ का पलटवार, कहा- हार तय है, इसलिए खेल रहे विक्टिम कार्ड

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव की हार तय है इसलिए वह विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं, लेकिन उनके मुंगेरीलाल का सपना सच होने वाला नहीं है। भारतीय जनता पार्टी  एक बार फिर से 300 से अधिक सीटें जीतकर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।
 

/ Updated: Jan 29 2022, 01:33 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) के पहले चरण के मतदान में अब दो हफ्ते से भी कम का समय रह गया हैयूपी चुनाव (UP Chunav 2022) से ठीक पहले प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के हेलीकॉप्टर रोकने वाले ट्वीट पर योगी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह (Siddharth Nath Singh) ने पलटवार किया है। मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि अखिलेश यादव विक्टिम कार्ड खेलकर सहानुभूति के वोट लेना चाहते हैं, लेकिन जनता उन्हें जान चुकी है, जनता उनको सहानुभूति के वोट नहीं देने वाली है।

अखिलेश पर कसा तंज
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव की हार तय है इसलिए वह विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं, लेकिन उनके मुंगेरीलाल का सपना सच होने वाला नहीं है। भारतीय जनता पार्टी  एक बार फिर से 300 से अधिक सीटें जीतकर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।

Read more Articles on