भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत से जूझ रहे वृंदावन के लोग, महिलाओं ने नगर निगम कार्यालय के बाद किया प्रदर्शन

वृंदावन के दावानल कुंड क्षेत्र में इस भीषण गर्मी में पिछले काफी समय से पेयजल की किल्लत से जूझ रहीं महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया। गुस्साई महिलाओं ने मथुरा वृन्दावन नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

Share this Video

मथुरा: वृंदावन के दावानल कुंड क्षेत्र में इस भीषण गर्मी में पिछले काफी समय से पेयजल की किल्लत से जूझ रहीं महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया। गुस्साई महिलाओं ने मथुरा वृन्दावन नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

पानी की समस्या से जूझ रहीं महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तो वहीं स्थानीय राजनेताओं को भी आड़े हाथ लिया। वहीं चित्रा शर्मा, पूनम पांडे आदि महिलाओं ने बताया कि होली के समय से ही पानी की किल्लत का सामना कर रहे हैं। जो पानी आ रहा है वह इतना दूषित है कि उसे पीना तो दूर दुर्गंध के चलते रोज मर्रा के काम करना भी मुश्किल है। पीने के पानी और घर के जरूरी कामों के लिए पैसे देकर टैंकर मंगवाना पड़ता है। महिलाओं ने अनुसार क्षेत्र में अव्यबस्थाओ का अंबार लगा है। क्षेत्र में व्याप्त गंदगी के साथ के नाले की भी लंबे समय से सफाई नहीं हुई। गंदगी और मच्छरों के चलते जीना दुश्वार हो चुका है। नगर निगम कार्यालय में जाकर कई बार सिकायत की लेकिन, अधिकारियों ने उनकी सुध नहीं ली।आक्रोशित महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर सीघ्र ही समस्याओं का समाधान नही हुआ तो वह नगर निगम कार्यालय का घेराव करने को बाध्य होंगी।

Related Video