कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम के सोशल मीडिया पर ट्रोल होने पर प्रियंका गांधी ने दिया जवाब, देखें वीडियो

 प्रियंका गांधी ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने संवाद में पूछे गए सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। हस्तिनापुर सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार एवं फिल्म अभिनेत्री अर्चना गौतम पर टिप्पणी करने वालों पर प्रियंका गांधी ने पलटवार भी किया।

/ Updated: Jan 18 2022, 09:08 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

लखनऊ: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने संवाद में पूछे गए सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। हस्तिनापुर सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार एवं फिल्म अभिनेत्री अर्चना गौतम पर टिप्पणी करने वालों पर प्रियंका गांधी ने पलटवार भी किया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी से शादी के बारे में क्यों नहीं सवाल किया जाता। उनसे भी पूछना चाहिए कि कब और किससे शादी करेंगे। महिलाओं से ही क्यों इस तरह के वाल पूछे जाते हैं। पुरुषों से ऐसे सवाल क्यों नहीं पूछे जाते।

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी प्रत्याशी से मीडिया पूछ रहा है कि वह कब शादी करेंगी। किस तरह के कपड़े पहनती हैं। इस तरह के सवाल कभी नरेंद्र मोदी से क्यों नहीं पूछे जाते हैं। मोदी से क्यों नहीं पूछा जाता कि किससे शादी करेंगे या नहीं करेंगे। इस तरह के सवाल किसी पुरुष से क्यों नहीं पूछे जाते हैं। इस तरह के सवाल केवल महिलाओं से क्यों पूछे जाते हैं। 

प्रियंका गांधी ने कहा कि अर्चना गौतम ने बहुत संघर्ष के बाद अपना जीवन बनाया है। वह इस मुकाम तक पहुंची हैं कि लोग उन्हें पहचान पा रहे हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि अर्चना गौतम महिलाओं की सेवा और हस्तिनापुर के विकास की बात कर रही हैं। जनता के मुद्दों को उठा रही हैं।

वहीं, हस्तिनापुर से कांग्रेस प्रत्याशी एवं अभिनेत्री अर्चना गौतम ने कहा कि मेरे समर्थन में आकर हर महिला विरोधी और विकास विरोधी सोच रखने वालों को प्रियंका गांधी ने करारा जवाब दिया है।

उन्होंने कहा कि वह फोटो और वीडियो वायरल होने से नहीं डरतीं। जो सोशल मीडिया में फोटो, वीडियो शेयर की हुई हैं, उसे वह हटाएंगी भी नहीं। वह प्रतियोगिता और फिल्म क्षेत्र का काम था और अब राजनीति में हैं। दोनों क्षेत्र और काम अलग-अलग हैं।