'भाइयों, ऐसे मत चढ़ो...पुल टूटने से पहले चिल्लाते रहे Chandrababu Naidu लेकिन भीड़ नहीं मानी।News।

 बुधवार(28 दिसंबर) को तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू के कंदुकुरु रोड शो में हुई भगदड़ के पीछे की असली वजह सामने आई है। चश्मदीदों के अनुसार भगदड़ मंच टूटने के बाद हुई थी। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

Share this Video

चश्मदीदों के अनुसार भगदड़ मंच टूटने के बाद हुई थी। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। नायडू अपने तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन 'इदेमी खर्मा-'Idemi Kharma' के तहत शहर पहुंचे थे। NTR सेंटर में भारी भीड़ थी। जैसे ही नायडू का काफिला गली में घुसा और उन्होंने लोगों को संबोधित करना शुरू किया, कुछ धक्का-मुक्की हुई। इस बीच वहां एक शेड लोगों का दबाव नहीं झेल पाया और टूट गया। इससे लोग एक-दूसरे पर जा गिरे। देखते ही देखते भगदड़ मच गई और कुछ लोग एक नाले में गिर गए।

Related Video