
New Year 2023: Cricket के भगवान Sachin Tendulkar का देसी अंदाज, फैंस को आएगा पसंद
दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शुमार और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। वे जगह-जगह घूम रहे हैं और स्पेशल खाने का लुत्फ उठा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बार सचिन के मेन्यू में क्या रहा?
क्रिकेट के भगवान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इन दिनों कड़ाके की ठंड में देशी व्यंजनों का आनंद उठा रहे हैं। सचिन तेदुलकर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिस पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। सचिन ने इस वीडियो के माध्यम से अपने पसंदीदा खाने के बारे में भी बताया है। सचिन तेंदुलकर के इस पोस्ट को 7 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं और लगातार लाइक्स आ रहे हैं।