किस्मत का खेल: भारतीय टीम का ये पूर्व हॉकी खिलाड़ी गरीबी में काट रहा जीवन, देखें वीडियो

इस समय ओडिशा में हॉकी वर्ल्ड कप चल रहा है। ऐसे में पूरी दुनिया की निगाहें हॉकी खिलाड़ियों पर है। खासकर भारतीय हॉकी प्लेयर्स के बारे में सब जानना चाहते हैं। लेकिन क्या आप हॉकी के एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में जानते हैं, जिन्होंने 1961 में हॉलैंड को धूल चटाई थी। जी हां, हम बात कर रहे हैं हॉकी खिलाड़ी रहे टेकचंद यादव की, जो एक समय भारतीय हॉकी टीम का अहम हिस्सा थे। लेकिन आज झोपड़पट्टी में दिन काटने को मजबूर है...

/ Updated: Jan 16 2023, 07:21 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

इस समय ओडिशा में हॉकी वर्ल्ड कप चल रहा है। ऐसे में पूरी दुनिया की निगाहें हॉकी खिलाड़ियों पर है। खासकर भारतीय हॉकी प्लेयर्स के बारे में सब जानना चाहते हैं। लेकिन क्या आप हॉकी के एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में जानते हैं, जिन्होंने 1961 में हॉलैंड को धूल चटाई थी। जी हां, हम बात कर रहे हैं हॉकी खिलाड़ी रहे टेकचंद यादव की, जो एक समय भारतीय हॉकी टीम का अहम हिस्सा थे। लेकिन आज झोपड़पट्टी में दिन काटने को मजबूर है। टेकचंद यादव का जन्म 9 दिसंबर 1940 को मध्य प्रदेश के सागर जिले में हुआ था। जब वह स्कूल में पढ़ते थे और बच्चों को हॉकी खेलता देखते थे, तो उन्हें भी हॉकी खेलने का जोश आया और उन्होंने पेड़ की लकड़ी काटकर हॉकी बनाई और दोस्तों के साथ हॉकी खेलना शुरू कर दिया।