काल बनकर आई बस, कार में बैठे इतने लोग मौत के मुंह में समाए....

Navasari Car - Bus Accident। गुजरात के नवसारी में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ है। बस और फॉर्च्यूनर कार की टक्कर में 9 लोगों की मौत की सूचना मिल रही है। सभी मृतक कार में सवार थे। हादसा बस ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ने के चलते हुआ। बस में सवार 32 लोग घायल हुए हैं।

Share this Video

गुजरात के नवसारी में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ है। बस और फॉर्च्यूनर कार की टक्कर में 9 लोगों की मौत की सूचना मिल रही है। सभी मृतक कार में सवार थे। हादसा बस ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ने के चलते हुआ। बस में सवार 32 लोग घायल हुए हैं। ड्राइव करते वक्त ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ा, जिससे बस अनियंत्रित हुई और उसने एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया गया। उसका इलाज चल रहा है। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सभी 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

Related Video