Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस के दंबग MLA पर Rahul Gandhi को क्यों आया गुस्सा?

यात्रा के दौरान आज राहुल गांधी कई नेताओं से बातचीत करते हुए चल रहे हैं। लेकिन इस दौरान जयपुर के एक दबंग एमएलए के साथ अच्छा नहीं हुआ.......। 

Share this Video

जयपुर. राहुल गांधी आज सवेरे यात्रा में थे। इस दौरान अपने सीधे हाथ की ओर चल रहे एक नेता से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उनके दूसरी ओर जयपुर के आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र से एमएलए रफीक खान भी लाल कोट पहनकर वहां पहुंचे। उन्होनें राहुल गांधी को बीच में ही टोकने की जुर्रत कर ली। राहुल गांधी ने एक बार तो इसे टाल दिया, लेकिन जब दूसरी बार एमएलए ने उनको बीच में टोक कर अपनी बात कहने की कोशिश की तो वे गुस्सा हो गए। यात्रा के दौरान ही उन्होनें एमएल को डांट लगा दी और उनकी कोई बात नहीं सुनी। उसके बाद वे फिर से अपने सीधे हाथ की ओर चल रहे नेता से बात करने में लग गए। राहुल गांधी की डांट के बाद उनके साथ चल रही सिक्योरिटी ने जयपुर के इस दबंग एमएलए को हकीकत दिखा दी और रैली से साइड कर दिया। उन्हें हाथों से धकेलते हुए रैली से दूर कर दिया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है।

Related Video