5 वायरल वीडियो: पत्नी ने सरेआम की पति की पिटाई, टेबल पर बैठे चुपचाप खाता रहा मार

पूरी दुनिया की वो खबरें, जिन्हें सबसे ज्यादा देखा गया (समरी)

/ Updated: Feb 17 2020, 07:38 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

कैमरे में कैद हुआ रेयर स्नो लेपर्ड, वीडियो वायरल
IFS ऑफिसर सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर स्नो लेपर्ड का वीडियो शेयर किया। ये लेपर्ड हिमाचल प्रदेश में देखने को मिला। बता दें कि ये लेपर्ड काफी दुर्लभ है। इसकी आंखें ग्रे या ग्रीन होती हैं। इसका वीडियो रिकॉर्ड होना वकाई आश्चर्य की बात है।



चीन में एक साथ उगे 5 सूरज, लोग परेशान
मंगोलिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दो नहीं, बल्कि 5 सूरज दिखाई दे रहे हैं। वीडियो लोगों को हैरान परेशान कर रहा है। सभी गेस कर रहे हैं कि आखिर ऐसा कैसे पॉसिबल है।  


बारात में महिला अधिकारी ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ की महिला अफसर अपने डांस के वीडियो के कारण चर्चा में है। दरअसल, ये अफसर सामूहिक विवाह में पहुंची थीं, जहां 187 जोड़ों की शादी करवाई जा रही थी। इस ख़ुशी के मौके पर अफसर साहिबा बैंड बाजे के साथ नाची।  


तेज तूफ़ान के बीच प्लेन ने की लैंडिंग, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
यूके में इन दिनों डेनिस तूफान कहर बरपा रहा है। इस बीच वहां एयरपोर्ट में एक ऐसा वीडियो शूट हुआ, जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा। लैंडिंग के दौरान तूफ़ान के कारण प्लेन डगमगाने लगा। सबको लगा था कि प्लेन हादसे का शिकार हो जाएगा। लेकिन पायलट ने समझदारी के साथ प्लेन लैंड करवा दिया।  


पत्नी ने सबके सामने की पति की पिटाई, बेबस होकर रोता दिखा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक महिला होटल में अपने पति को पीटती नजर आई। महिला अपने पति से किसी बात पर नाराज थी और उसे सबके सामने मार रही थी। इस दौरान पति चुपचाप सिर झुकाकर बैठी था। उस दौरान होटल में मौजूद एक शख्स ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।