5 वायरल खबरें: ब्रिज पर किस कर रहा था कपल, अचानक हो गया हादसा

पूरी दुनिया की वो खबरें, जिन्हें सबसे ज्यादा देखा गया 

/ Updated: Feb 05 2022, 03:24 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

दो मजबूर जानवरों की दोस्ती के कायल हुए लोग, दुनिया ने कहा बेस्ट फ्रेंड
न्यूयॉर्क से एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की गई। इस वीडियो में दो जानवरों के बीच की दोस्ती दिखाई गई। जहां पपी चल नहीं सकता है, वहीं कबूतर उड़ नहीं सकता। लेकिन दोनों एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते। इसका वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।  

ब्रिज पर किस कर रहा था कपल, पास आया शख्स और नीचे गिर गए लैला-मजनू
सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया गया। इसमें ब्रिज पर किस कर रहे कपल को अलग करने के लिए एक शख्स ने जो हरकत की, वो लोगों को गुदगुदा रहा है। शख्स उनके पास गया और करीब जाते ही फिसल गया। इससे कपल भी नीचे गिर पड़े।

बाहर गिर रहे थे बम, ना डरे बेटी इसलिए पिता ने किया ऐसा काम
सीरिया से एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसे देख आपकी आंखों से आंसू बाह निकलेंगे। सीरिया में घर के बाहर गिर रहे बम की आवाज से बच्ची को बचाने के लिए पिता ने उसे गेम में बदल दिया। इसके बाद जब भी बम गिरता बच्ची सहमने की जगह खिलखिला पड़ती। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सुख गई नदी, खत्म हुई मछलियां, फिर खाने की तालाश में यूं मरे जानवर
दिल दहलाने वाले ये वीडियो अंटार्टिका में कैद हुआ, जहां मौसम में बदलाव के बाद समुद्र सूख गए। इसके बाद वहां मछलियां मर गई। इसके कारण वालरस पहाड़ियां पार कर रह थे। लेकिन आंखें कमजोर होने के कारण सारे जानवर नीचे गिर पड़े। इस हादसे में दो सौ से ज्यादा वालरस की मौत हो गई।  

पंजाबी में पुलिसवाले ने की बात, भड़क गई पाकिस्तानी

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का एक वीडियो सामने आया। इसमें एक महिला कार से बाहर पुलिस वाले पर चिल्लाती नजर आई। दरअसल, पुलिस वाले ने पंजाबी भाषा में महिला से बात की। इससे महिला भड़क गई। उसने कहा कि पुलिस ने गाली दी है। इसका वीडियो वहां मौजूद एक पत्रकार ने बनाया। तो महिला पत्रकार से भी लड़ बैठी।