कौन हैं यशवंत सिन्हा जिन्होंने BJP छोड़ थामा TMC का साथ
वीडियो डेस्क। चुनावों की सरगर्मी और उथल पुथल के बीच पूर्व केंद्रिय मंत्री यशवंत सिन्हा ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कोलकाता में स्थिति टीएमसी के दफ्तर में पार्टी ज्वॉइन की। पश्चिम बंगाल चुनाव से ठीक पहले यशवंत सिन्हा ने ये फैसला लिया है। वो अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वित्त मंत्री रहे हैं।
वीडियो डेस्क। चुनावों की सरगर्मी और उथल पुथल के बीच पूर्व केंद्रिय मंत्री यशवंत सिन्हा ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कोलकाता में स्थिति टीएमसी के दफ्तर में पार्टी ज्वॉइन की। पश्चिम बंगाल चुनाव से ठीक पहले यशवंत सिन्हा ने ये फैसला लिया है। वो अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वित्त मंत्री रहे हैं। वो 2014 के बाद से ही मोदी सरकार के आलोचकों में से एक रहे हैं। यशवंत सिन्हा आईएएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में शामिल हुए थे। चंद्रशेखर सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। अटल सरकार में वित्त मंत्री और विदेश मंत्री रह चुके हैं। अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी नेता था लेकिन नरेंद्र मोदी की बीजेपी उन्हें रास नहीं आई। अक्सर मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों से लेकर विदेश नीतियों तक की आलोचना करते रहें।