Horoscope

मेष राशि

पैसों के मामले में सफलता मिलेगी। परिवार के बुजुर्गों सदस्यों का आशीर्वाद मिलेगा। शक्की स्वभाव परेशानी खड़ी कर सकता है। अपनी गुप्त बातें किसी को न बताएं, नहीं तो समस्या हो सकती है।

Image credits: freepik

वृषभ राशि

इनकम का नया जरिया मिल सकता है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। परिवार की समस्या हल करने में सफल रहेंगे। बिजनेस से जुड़े मामलों में बदलाव लाना जरूरी है, इसी से सफलता मिलेगी।

Image credits: freepik

मिथुन राशि

अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। सूझबूझ से परेशानियों का हल निकालने में सफल रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। माता-पिता को लेकर टेंशन होगी। अपने उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखें।

Image credits: freepik

कर्क राशि

इन्वेस्टमेंट के लिए दिन अच्छा है। प्रॉपर्टी से फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। थोक व्यापार वालों को धन लाभ होगा। परिवार का माहौल पॉजिटिव रहेगा।

Image credits: freepik

सिंह राशि

इस राशि वालों के टारगेट पूरे होंगे। संतान के कारण घर में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक आयोजनों से शामिल हो सकते हैं। निजी मामलों को लेकर नजदीकी रिश्तेदार से अनबन हो सकती है।

Image credits: freepik

कन्या राशि

सामाजिक कामों में जाने का मौका मिलेगा। भविष्य के लिए आज ही कोई योजना बना सकते हैं। निजी कारणों से स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। निवेश संबंधी कामों में जल्दबाजी न करें।

Image credits: freepik

तुला राशि

घर के रख-रखाव पर खर्च होगा। अपनी योजनाएं आज लागू कर सकते हैं। पुराने विवाद आज सुलझ सकते हैं। अतिरिक्त ख़र्चों के कारण चिंता रहेगी। बिजनेस में चली आ रही दिक्कतों से राहत मिलेगी।

Image credits: freepik

वृश्चिक राशि

खर्च अधिक होने से चिंता बढ़ सकती है। आज किसी भी प्रकार की यात्रा से बचें। आलस्य के कारण समय बर्बाद होगा। बिजनेस के कामों में सुधार होगा। बहुत से काम मोबाइल से ही हो जाएंगे।

Image credits: freepik

धनु राशि

आज आपका एनर्जी लेवल बढा हुआ रहेगा। अचानक कुछ खर्च आ सकते हैं। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। बिजनेस में लापरवाही भारी पड़ सकती है। हर काम सोच-समझकर करें।

Image credits: freepik

मकर राशि

सामाजिक कामों के चलते मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके काम की प्रशंसा होगी। लेन-देन में कोई गलती हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। पुराने विवाद हल हो सकते हैं। बिजनेस की स्थिति ठीक रहेगी।

Image credits: freepik

कुंभ राशि

अपनी गलतियों से सीखें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। कुछ निगेटिव बातें आपको परेशान कर सकती हैं। छोटी-छोटी बातों के इग्नोर करें। व्यापार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

Image credits: freepik

मीन राशि

किसी विशेष व्यक्ति से फायदा होगा। अपनी सीक्रेट बातें किसी से शेयर न करें। अंधा विश्वास करना भारी पड़ सकता है। कोई आपको बदनाम करने की कोशिश करेगा। अनजान लोगों से बचकर रहें।

Image credits: freepik