Hindi

मेष राशिफल 24 अप्रैल 2023

लक्ष्य प्राप्त करने में सफल रहेंगे। राजनीतिक व्यक्ति की मदद मिलेगी। इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना है। गैरकानूनी गतिविधियों से बचें। आपके निर्णय सही साबित होंगे।

Hindi

वृषभ राशिफल 24 अप्रैल 2023

मानसिकता में सकारात्मक बदलाव आएंगे। चिंता का समाधान होगा। दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी न करें। खुद पर भरोसा रखें। बिजनेस में आप पर नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं।

Image credits: freepik
Hindi

मिथुन राशिफल 24 अप्रैल 2023

दुविधा और बेचैनी दूर होगी। आपके काम की सराहना होगी। बड़ों का मार्गदर्शन मिलेगा। कुछ कार्यों में निराशा हो सकती है। यात्रा परेशानी करने वाली रहेगी। रिश्तों में गलतफहमी न आने दें।

Image credits: freepik
Hindi

कर्क राशिफल 24 अप्रैल 2023

पारिवारिक कलह दूर होगी। पुश्तैनी संपत्ति के मामले हल होंगे। संबंधों में सुधार आएगा। किराएदारी के विवाद बढ़ सकते हैं। फ़िज़ूलख़र्ची न करें; नहीं तो बजट बिगड़ सकता है।

Image credits: freepik
Hindi

सिंह राशिफल 24 अप्रैल 2023

सकारात्मक बदलाव का अनुभव करेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। अपनी बातें सभी के सामने शेयर न करें। पैसों का कोई लेन-देन न करें। किसी से विवाद हो सकता है। सेहत बिगड़ सकती है।

Image credits: freepik
Hindi

कन्या राशिफल 24 अप्रैल 2023

समय अनुकूल है। अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करें। इंटरनेट से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। विरोधियों की हरकतों को नजरअंदाज न करें। उदारता आपको नुकसान पहुंचाएगी।

Image credits: freepik
Hindi

तुला राशिफल 24 अप्रैल 2023

घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। अच्छी खबर मिल सकती है। अहंकार से काम बिगड़ सकते हैं। कामों को अधूरा न छोड़ें। संबंध मधुर हो सकते हैं।

Image credits: freepik
Hindi

वृश्चिक राशिफल 24 अप्रैल 2023

योजना के साथ दिन बीतेगा। मित्र का सहयोग मिलेगा। अतीत वर्तमान पर हावी हो सकता है। संतान को लेकर मन उदास रहेगा। निजी कारणों से कारोबार पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे।

Image credits: freepik
Hindi

धनु राशिफल 24 अप्रैल 2023

धार्मिक कामों में रुचि रहेगी। व्यक्तित्व में पॉजिटिव बदलाव आएगा। सूझबूझ से महत्वपूर्ण फैसले ले पाएंगे। ग़लतफ़हमी से भाई-बहनों में दूरियां बढ़ सकती हैं। प्रॉपर्टी में निवेश न करें।

Image credits: freepik
Hindi

मकर राशिफल 24 अप्रैल 2023

धार्मिक स्थान पर जाएंगे। अनजान लोगों से संपर्क न रखें। सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। बजट का ध्यान रखें। किसी बात पर निराश हो सकते हैं। सेहत से जुड़े मामलों को हल्के में न लें।

Image credits: freepik
Hindi

कुंभ राशिफल 24 अप्रैल 2023

काम से छुट्टी लेकर खुशी मिलेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का निमंत्रण मिल सकता है। किसी से विवाद हो सकता है, जिससे मन अशांत रहेगा। दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी न करें।

Image credits: freepik
Hindi

मीन राशिफल 24 अप्रैल 2023

संतान की चिंता दूर होगी। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अति अनुशासन परेशानी खड़ी कर सकता है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। किसी भी तरह के कानूनी पचड़े में न पड़ें।

Image Credits: freepik