Hindi

Unlucky Rashi 1 August 2024: आज कौन रहेगा दुखी-कौन ट्रेवल करने से बचे?

Hindi

5 राशि वाले रहेंगे दुखी

1 अगस्त, गुरुवार का दिन मेष, कर्क, कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए बहुत सारी समस्याएं लेकर आया है। बेड न्यूज भी मिल सकती है। जानें कैसा बीतेगा आज इनका दिन…

Image credits: adobe stock
Hindi

मेष वालों को मिलेगी बेड न्यूज

इस राशि के लोगों को आज कोई बुरी खबर मिल सकती है। असफलता मिलने से मन उदास रहेगा। किसी से विवाद भी हो सकता है। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज रहेंगे।

Image credits: freepik
Hindi

कर्क वालों रहेंगे परेशान

इस राशि के लोग आज घर-परिवार के विवादों से परेशान रहेंगे। नौकरी-बिजनेस की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

Image credits: freepik
Hindi

कन्या वालों की बिगड़ेगी सेहत

इस राशि के लोगों की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। संतान के कारण अपमान हो सकता है। इन्वेस्टमेंट भूलकर भी न करें। मित्रों से जुड़ी कोई बुरी खबर सुनकर मन व्यथित होगा।

Image credits: freepik
Hindi

मकर वाले रहेंगे अनलकी

इस राशि के लोग आज अनलकी रहेंगे, यानी किस्मत इनका साथ नहीं देगी। संतान के कारण किसी से विवाद हो सकता है। दिन भर भागदौड़ की स्थिति बनी रहेगी। बेड न्यूज मिल सकती है।

Image credits: freepik
Hindi

कुंभ वाले न जाएं यात्रा पर

इस राशि के लोग आज यात्रा पर न जाएं नहीं तो बुरी तरह फंस सकते हैं। धन हानि भी होगी और चोट-मोच भी लग सकती है। बेकार के कामों में समय बीतेगा। कोई आपकी बात नहीं सुनेगा।

Image credits: freepik
Hindi

Disclaimer

इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Image Credits: adobe stock