Horoscope

Unlucky Rashi 11 April 2024: आज किन 5 राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन?

Image credits: freepik

ये 5 राशि वाले अनलकी

11 अप्रैल, गुरुवार का दिन वृष, कर्क, कन्या, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए बेहद मुश्किलों भरा रहेगा। इन्हें इस दिन किस्मत का बिल्कुल भी साथ नहीं मिलेगा। जानें कैसा बीतेगा दिन…

Image credits: freepik

वृष वालों की बिगड़ सकती है सेहत

इस राशि के लोगों की सेहत आज बिगड़ सकती है। कोर्ट केस के मामले उलझ सकते हैं। परिवार में कोई अनहोनी घटना की संभावना भी है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति बिगड़ सकती है।

Image credits: freepik

कर्क वालों को होगा नुकसान

इस राशि के लोगों को आज धन हानि की संभावना बन रही है। यात्रा पर जाना कष्टदायक रहेगा। दुश्मनों से बचकर रहें, नहीं तो आप किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकता हैं।

Image credits: freepik

कन्या वालों को हो सकता है विवाद

इस राशि के लोगों को किसी से विवाद हो सकता है। सरकारी काम उलझने से परेशानी बढ़ेगी। उधार दिया पैसा डूब सकता है। किसी परिचित से जुड़ी बुरी खबर सुनकर टेंशन बढ़ सकती है।

Image credits: freepik

धनु वालों की बढे़गी टेंशन

बिजनेस-नौकरी को लेकर इस राशि के लोगों की टेंशन बढ़ सकती है। न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें तो बेहतर रहेगा। संतान पर नजर रखने की जरूरत है।

Image credits: freepik

कुंभ वालों रहेंगे बिजी

इस राशि के लोग आज व्यर्थ के कामों में बिजी रहेंगे, जिनके इनका तनाव बढ़ सकता है। पुराने विवाद आज फिर सामने आ सकते हैं। सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

Image credits: freepik

Disclaimer

इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Image credits: adobe stock