12 फरवरी, बुधवार का दिन मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए ठीक नहीं है। इनके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। जानें कैसा बीतेगा इनका दिन…
Image credits: adobe stock
Hindi
मेष वालों को होगी धन हानि
इस राशि के लोगों को धन हानि हो सकती है। इन्हें पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लेना होगा। पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। संतान दुखी करेगी।
Image credits: freepik
Hindi
कर्क वालों की होगी इंसल्ट
इस राशि के लोगों को सार्वजनिक रूप से इंसल्ट हो सकती है। इनकी जमा पूंजी कम हो सकती ह। परिवार में किसी की सेहत अचानक खराब हो सकती है। मामा पक्ष से बुरी खबर मिल सकती है।
Image credits: freepik
Hindi
कन्या वालों को मिलेगी बुरी खबर
इस राशि के लोगों को कोई बुरी खबर मिलेगी, जिसके चलते इनका टेंशन बढ़ सकता है। कोई पुराना दुश्मन फिर से नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। दूसरों की सलाह पर ध्यान न दें।
Image credits: freepik
Hindi
वृश्चिक वाले का होगा विवाद
इस राशि के लोगों के परिवार में ही किसी से विवाद हो सकता है। संपत्ति के मामले उलझ सकते हैं। नौकरी में अधिकारी परेशान करेंगे। अनचाही जगह ट्रांसफर के योग भी बन रहे हैं।
Image credits: freepik
Hindi
कुंभ वालों की बिगड़ेगी सेहत
इस राशि के लोगों को सेहत बिगड़ सकती है, जिसमें काफी पैसा भी खर्च होगा। बजट बिगड़ सकता है। ना चाहते हुए भी किसी से पैसा कर्ज के रूप में लेना पड़ेगा। कोई जरूरी काम अटक सकता है।
Image credits: freepik
Hindi
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।