Horoscope

Unlucky Rashi 13 May 2024: किसकी बढ़ेगी टेंशन-कौन रहे सावधान?

Image credits: adobe stock

5 राशि वाले रहेंगे परेशान

13 मई, सोमवार का दिन मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए बहुत अधिक उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। व्यर्थ की परेशानियां आने से इनके बने हुए काम बिगड़ सकते हैं…

Image credits: adobe stock

मिथुन वाले रहेंगे अनलकी

इस राशि के लोग आज अनलकी रहेंगे। इनके बने हुए काम आज बिगड़ सकते हैं। संतान के कारण किसी से विवाद संभव है। बिजनेस-नौकरी की स्थिति में भी गिरावट आ सकती है।

Image credits: freepik

कर्क वाले रहें संभलकर

इस राशि के लोग आज संभलकर रहें। गैरकानूनी कामों में फंसने के योग भी बन रहे हैं। कानूनी मामलों से दूर रहें तो बेहतर रहेगा। परिवार में किसी तीसरे के कारण विवाद हो सकता है।

Image credits: freepik

तुला वाले नौकरी से रहेंगे परेशान

इस राशि के लोग नौकरी के चक्कर में परेशान रहेंगे। टारगेट पूरे न होने से अधिकारी नाराज होंगे। इनके मन में नौकरी बदलने के विचार आ सकते हैं। अपमान का सामना करना पड़ेगा।

Image credits: freepik

वृश्चिक वालों की बढ़ेगी टेंशन

इस राशि के लोगों की टेंशन अचानक बढ़ सकती है। ये लोग आज रिस्की काम करने से बचें। भागदौड़ में समय बीतेगा। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें नहीं तो बात बिगड़ सकती है।

Image credits: freepik

मीन वाले रहेंगे सावधान

इस राशि के लोग आज सावधान रहें और रिस्की काम न करें। धन हानि के योग भी बन रहे हैं। परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है। परिवार में किसी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है।

Image credits: freepik

Disclaimer

इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Image credits: adobe stock