Unlucky Rashi 17 February 2025: कौन रहे चौकन्ना-किसकी बिगड़ेगी सेहत?
Horoscope Feb 16 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:adobe stock
Hindi
5 राशि वाले रहेंगे अनलकी
17 फरवरी, सोमवार का दिन वृष, मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए ठीक नहीं है। इनके जीवन में भागदौड़ बनी रहेगी। धन हानि होने की संभावना है। जानें कैसा बीतेगा दिन…
Image credits: adobe stock
Hindi
वृष वालों टारगेट नहीं होंगे पूरे
इस राशि के लोग नौकरी में दिए टारगेट समय पर पूरे नहीं कर पाएंगे, जिससे इन्हें अधिकारियों की डांट सुननी पड़ेगी। टेंशन ज्यादा होने से डिप्रेशन में जा सकते हैं। रिस्की कामों से बचें।
Image credits: adobe stock
Hindi
मिथुन वालों को होगी धन हानि
इस राशि के लोगों को धन हानि हो सकती है। अगर इन्होंने किसी को पैसा दिया है तो वह डूब सकता है। संतान के कारण किसी से विवाद की स्थिति बनेगी। बिजनेस में कोई बड़ा नुकसान भी संभव है।
Image credits: adobe stock
Hindi
कन्या वालों की सेहत बिगड़ेगी
इस राशि के लोगों की सेहत बिगड़ सकती है। ना चाहते हुए भी ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा। कोई अनचाहा मेहमान घर आ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल नहीं है। संतान पर नजर रखें।
Image credits: adobe stock
Hindi
वृश्चिक वाले रहें सावधान
इस राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं नहीं तो विवाद की स्थिति बनेगी। लव लाइफ के मामले उलझ सकते हैं। राजनीति में डिमोशन हो सकता है।
Image credits: adobe stock
Hindi
मीन वाले रखें बजट का ध्यान
इस राशि के लोग अपने बजट का ध्यान रखें नहीं तो जमा पूंजी भी खर्च हो सकती है। कोई बड़ा निर्णय गलत साबित हो सकता है, जिसके कारण परिवार में विवाद की स्थिति बनेगी। क्रोध करने से बचें।
Image credits: adobe stock
Hindi
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।