Horoscope

Unlucky Rashi 17 June 2024: किसे होगी पैसों की तंगी-कौन रहेगा परेशान?

Image credits: adobe stock

5 राशि वाले रहेंगे अनलकी

17 जून, सोमवार का दिन मिथुन, कन्या, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए बेहद खराब यानी परेशान करने वाला रहेगा। इन्हें मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। जानें कैसा बीतेगा दिन…

Image credits: adobe stock

मिथुन वालों को होगा विवाद

इस राशि के लोगों का आज किसी से विवाद हो सकता है। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। पैसों की तंगी के कारण परेशान रहेंगे। अधिकारी किसी बात पर नाराज रहेंगे।

Image credits: freepik

कन्या वालों के बिगड़ेंगे काम

इस राशि के लोगों के बनते हुए काम आज बिगड़ सकते हैं। समाज में अपमान की स्थिति बनेगी। जमा पूंजी खर्च होने से टेंशन बढ़ सकती है। लव लाइफ में नई परेशानी आ सकती है।

Image credits: freepik

वृश्चिक वालों को होगा नुकसान

इस राशि के लोगों को नुकसान हो सकता है। हाथ आया फायदे का मौका निकल जाएगा। कोई करीबी व्यक्ति धोखा दे सकता है। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन अच्छा नहीं है। सेहत का ध्यान रखें।

Image credits: freepik

धनु वाले न करें इन्वेस्टमेंट

इस राशि के लोग आज इन्वेस्टमेंट न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। नया काम शुरू करने के लिए भी दिन अच्छा नहीं है। संतान के कारण कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है।

Image credits: freepik

कुंभ वाले फंसेगे मुसीबत में

इस राशि के लोग आज किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। पैसा खर्च होगा और परेशानी भी होगी। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। संतान से अपमान मिलेगा।

Image credits: freepik

Disclaimer

इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Image credits: adobe stock