Horoscope

Unlucky Rashi 2 July 2024: किन 5 राशि वालों की बढ़ेंगी परेशानियां?

Image credits: adobe stock

5 राशि वाले रहेंगे परेशान

2 जुलाई, मंगलवार का दिन मिथुन, कर्क, कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए परेशनी बढ़ाने वाला रहेगा। इनके लिए ये दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। जानें कैसा बीतेगा इनका दिन…

Image credits: adobe stock

मिथुन वाले रहें सावधान

इस राशि के लोगों को आज सावधान रहने की जरूरत है। दुश्मन इनके साथ कोई चाल चल सकता है। बिना वजह विवाद में फंस सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है।

Image credits: freepik

कर्क वालों को होगी धन हानि

इस राशि के लोगों को धन हानि हो सकती है। सेहत में लापरवाही भी भारी पड़ेगी। नौकरी को लेकर नई टेंशन आ सकती है। बिजनेस की स्थिति डाउन रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

Image credits: freepik

कन्या वालो को मिलेगी बुरी खबर

इस राशि के लोगों की आज कोई बुरी खबर मिल सकती है। टारगेट न पूरे होने के कारण अधिकारी नाराज रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। विवादों से दूर रहें।

Image credits: freepik

मकर वालों की बढ़ेगी परेशान

इस राशि के लोगों की परेशानी आज बढ़ सकती है। परिवार में विवाद की स्थिति बनेगी। इन्वेस्टमेंट में घाटा संभव है। संतान के कारण अपमान की स्थिति बन सकती है। परेशानी बढ़ेगी।

Image credits: freepik

कुंभ वाले न करें इन्वेस्टमेंट

इस राशि के लोग आज निवेश करने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। कोई बुरी खबर सुनकर मन विचलित हो सकता है। पुराने रोग परेशान करेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।

Image credits: freepik

Disclaimer

इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Image credits: adobe stock