Unlucky Rashi 4 March 2025: कौन-सी 5 राशि वालों का बढ़ेगा बैड लक?
Horoscope Mar 03 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:adobe stock
Hindi
5 राशि वाले रहेंगे परेशान
4 मार्च, मंगलवार का दिन मेष, मिथुन, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। इनकी लाइफ में बड़ी परेशानी आ सकती है। जानें कैसा बीतेगा दिन…
Image credits: adobe stock
Hindi
मेष वालों को होगा अपमान
इस राशि के लोगों का सार्वजनिक अपमान हो सकता है। नौकरी में अधिकारी इनसे किसी बात पर नाराज रहेंगे। कोई बड़ा निर्णय गलत हो सकता है। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं।
Image credits: freepik
Hindi
मिथुन वालों की बिगड़ेगी सेहत
इस राशि के लोगों की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। व्यर्थ के मामलों में फंस सकते हैं। कोई जरूरी काम अटक सकता है। परिवार में किसी से विवाद संभव है। संतान परेशान करेगी।
Image credits: freepik
Hindi
कर्क वाले न जाएं यात्रा पर
इस राशि के लोग किसी भी यात्रा पर जाने से बचें, नहीं तो परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इनकी कोई गुप्त बात लीक हो सकती है। परिवार में टेंशन बढ़ सकती है। नशे से दूर रहें।
Image credits: freepik
Hindi
वृश्चिक वाले न लें बड़े निर्णय
इस राशि के लोग कोई भी बड़ा निर्णय न लें। सोचे हुए काम पूरे न होने से मन में टीस बनी रहेगी। दूसरों की बातों में न आएं नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। सेहत बिगड़ सकती है।
Image credits: freepik
Hindi
मीन वाले रहें सावधान
इस राशि के लोगों को अपने दुश्मनों से सावधान रहना होगा। दूसरों के मामले में दखल न दें। परिवार में किसी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। पैसों की तंगी बनी रहेगी, जिससे परेशान रहेंगे।
Image credits: freepik
Hindi
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।