5 नवंबर, मंगलवार का दिन मेष, कन्या, धनु और मीन राशि वालों के लिए परेशान करने वाला रहेगा। इनके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आगे जानें कैसा बीतेगा इनका दिन…
Image credits: adobe stock
Hindi
मेष वालों को बिगड़ेगी सेहत
इस राशि के लोगों की सेहत 5 नवंबर, मंगलवार को अचानक बिगड़ सकती है। धन हानि के योग इस दिन बन रहे हैं। नौकरी में अधिकारी इनसे परेशान रहेंगे। संतान से दुख मिलेगा।
Image credits: freepik
Hindi
कन्या वालों को होगी धन हानि
इस राशि के लोगों को बिजनेस में धन हानि हो सकती है। ससुराल पक्ष में किसी से विवाद संभव है। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
Image credits: freepik
Hindi
धनु वालों का होगा विवाद
इस राशि के लोगों को किसी से विवाद हो सकता है। न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। कोई अनहोनी घटना हो सकती है। इनवेस्टमेंट भूलकर भी न करें। दिन खराब बीतेगा।
Image credits: freepik
Hindi
मीन वालों को होगा ब्रेकअप
इस राशि के प्रेमी जोडों का ब्रेकअप हो सकता है। इनके निर्णय गलत साबित होंगे। पुराने विवादों से परेशान रहेंगे। नशे के जाल में फंस सकते हैं। व्यर्थ के विवादों से दूर रहने में भलाई है।
Image credits: freepik
Hindi
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।