6 फरवरी, गुरुवार को वृषभ, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों के जीवन में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। पैसों के मामले में इन्हें सावधान रहने की जरूरत है। जानें कैसा बीतेगा इनका दिन…
इस राशि के लोग किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। गैरकानूनी कामों से बचना होगा, नहीं तो कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। बिजनेस-नौकरी में नुकसान होगा। सेहत का ध्यान रखें।
इस राशि के लोगों को धन हानि हो सकती है। नौकरी जाने का भय सताता रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। संतान से कष्ट होगा।
इस राशि के लोग कोई भी रिस्क वाले काम न करें। मेहमानों की खातिरधारी में काफी पैसा खर्च होगा। परिवार में किसी बात पर क्लेश की स्थिति बनेगी। ना चाहते हुए भी यात्रा पर जाना पड़ेगा।
इस राशि के लोगों की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। खान-पान में नियंत्रण रखें। दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं, नहीं तो परेशानी होगी। रिस्क वाले काम करने से बचें। कोई बुरी खबर मिलेगी।
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।