Hindi

budh rashifal july 2023

बुध ग्रह 25 जुलाई से सिंह राशि में आ चुका है। यहां ये ग्रह 1 अक्टूबर तक रहेगा यानी 68 दिनों तक। बुध के राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर होगा। आगे जानिए बुध का राशिफल…

Hindi

मेष राशि

नौकरी-बिजनेस में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। इन्वेस्टमेंट के लिए समय अच्छा है। कुछ नया सीखने को मिलेगा। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। लव लाइफ और सेहत दोनों ठीक रहेगी।

Image credits: freepik
Hindi

वृष राशि

नौकरी में प्रमोशन के योग हैं, लेकिन मेहनत ज्यादा करनी होगी। प्रॉपर्टी से फायदा होगा। लिविंग स्टेंडर्ड बढ़ेगा। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।

Image credits: freepik
Hindi

मिथुन राशि

नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। नौकरी में एक्सट्रा इनकम होगी। यात्राओं का लाभ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। राजनीति में पकड़ मजबूत होगी, बड़ा पद भी मिल सकता है।

Image credits: freepik
Hindi

कर्क राशि

प्रॉपर्टी से फायदा होगा, लेकिन फालतू खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। माता की सेहत बिगड़ सकती है। पड़ोसियों से विवाद होने की आशंका रहेगी। शत्रु बढ़ेंगे।

Image credits: freepik
Hindi

सिंह राशि

धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत से जुड़ी परेशानी दूर होगी। पर्सनल लाइफ का तनाव दूर होगा। लव लाइफ ठीक रहेगी। अटके काम पूरे होंगे। संतान से खुशी मिलेगी। विरोधी परेशान करेंगे।

Image credits: freepik
Hindi

कन्या राशि

खर्चा बढ़ सकता है, सोच-समझकर खर्च करें। कर्ज लेना पड़ेगा। बिजनेस में बड़े फैसले लेने से बचें। लंबी दूरी की यात्राओं भी न करें। षड़यत्र का शिकार हो सकते हैं। विवादों से दूर रहें।

Image credits: freepik
Hindi

तुला राशि

नौकरी में तरक्की होगी। नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। अटका हुआ पैसा मिल सकता है। बेरोजगार को रोजगार मिलेगा। राजनीति में बड़ा पद मिलेगा। रिश्तों की कड़वाहट दूर होंगी।

Image credits: freepik
Hindi

वृश्चिक राशि

लोगों की मदद से अटके काम पूरे होंगे। पिता की सेहत बिगड़ सकती है। एलर्जी के रोग हो सकते हैं। ससुराल से विवाद हो सकता है। संतान के कारण मान हानि संभव है। विरोधी परेशान करेंगे।

Image credits: freepik
Hindi

धनु राशि

किस्मत का साथ मिलेगा। परेशानियां दूर होंगी। समाज में सम्मान और पद मिलेगा। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। बैंक सेविंग बढ़ेगी। लाइफ पार्टनर का साथ मिलेगा।

Image credits: freepik
Hindi

मकर राशि

सीक्रेट बातें लीक हो सकती है। क्रोध के कारण बनते मामले बिगड़ सकते हैं। खानपान पर कंट्रोल रखें, नहीं तो पेट के रोग परेशान करेंगे। नौकरी में नया ऑफर मिलेगा। लव लाइफ ठीक रहेगी।

Image credits: freepik
Hindi

कुंभ राशि

बिजनेसमैन और नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। राजनीति से फायदा होगा। दूसरों के विवादों से दूर रहें। न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे। पिता से आर्थिक लाभ होगा।

Image credits: freepik
Hindi

मीन राशि

प्रॉपर्टी से मामले उलझ सकते हैं। पार्टनरशिप में विवाद संभव है। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। कानूनी विवादों में बहुत संभलकर रहना होगा। सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। संतान से सुख मिलेगा।

Image Credits: freepik