Horoscope

चंद्र ग्रहण का राशिफल...

5 मई को होने वाला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इसलिए यहां इसकी मान्यता नहीं रहेगी। राशियों पर इसका प्रभाव रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानें राशिफल…

Image credits: Getty

मेष राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

इस राशि के लोगों को चंद्र ग्रहण के प्रभाव से कष्ट होने की संभाबना बन रही है। खर्च भी अधिक हो सकता है। भागदौड़ की स्थिति बन सकती है। जीवन साथी की सेहत का खास ध्यान रखें।

Image credits: Getty

वृषभ राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

इस राशि के लोगों के लिए 5 मई को होने वाला चंद्र ग्रहण शुभ फल देने वाला रहेगा। इन्हें प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

Image credits: Getty

मिथुन राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

इस राशि के लोगों को चंद्र ग्रहण के प्रभाव से बचकर रहना होगा। इनका चिंताएं बढ़ सकती हैं। आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। व्यर्थ किसी दूसरे के वाद-विवाद में फंस सकते हैं।

Image credits: Getty

कर्क राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

इस राशि के लोगों को भी चंद्र ग्रहण परेशानी देने वाला रहेगा। इनकी समस्याएं अचानक बढ़ सकती हैं। पैसों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। उधार दिया पैसा अटक सकता है।

Image credits: Getty

सिंह राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। इनकी आर्थिक तंगी दूर होगी। तीर्थ यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में खुशहाली रहेगी।

Image credits: Getty

कन्या राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

इस राशि के लोगों के लिए चंद्र ग्रहण हानि पहुंचाने वाला रहेगा। इन्हें किसी के सामने अपमानित होना पड़ सकता है। अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। नौकरी में डिमोशन हो सकता है।

Image credits: Getty

तुला राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

इस राशि में चंद्र ग्रहण हो रहा है, इसलिए इस राशि वालों को सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। इन्हें आर्थिक के साथ-साथ शारीरिक हानि भी होगी। माता पिता का ध्यान रखें।

Image credits: Getty

वृश्चिक राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

इस राशि वालों के लिए भी चंद्र ग्रहण ठीक नहीं है। इनका इन्वेस्टमेंट किया हुआ पैसा डूब सकता है। भूमि भवन की खरीदारी करते सय सावधानी रखें। सेहत को लेकर भी सावधान रहें।

Image credits: Getty

धनु राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

इस राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण ठीक रहेगा। इन्हें लाभ प्राप्त होगा। नया व्यवसाय या नई नौकरी मिल सकती हैं। साझेदारों से लाभ मिल सकता है। नए वाहन खरीदने के योग बनेंगे।

Image credits: Getty

मकर राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

इस राशि वालों को भी किस्मत का साथ मिलेगा। विवाह के योग बनेंगे। माता पिता या भाई से शुभ समाचार प्राप्त होगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा।

Image credits: Getty

कुंभ राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

इस राशि के लोगों को संभलकर रहने की जरूरत है। इनका अपमान हो सकता है। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। पेट से जुड़े रोग हो सकते हैं। बड़ा फैसला लेने से बचना होगा।

Image credits: Getty

मीन राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

इस राशि के लोगों को पीड़ा होगी। सभी दूर से हानि के योग बन रहे हैं। दुर्घटना के योग भी बन रहे हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। बड़ा इन्वेस्टमेंट न करें। बिजनेस में बड़ा निर्णय न लें।

Image credits: Getty