Horoscope

कितने साल जिएंगे आप, किस उम्र में होगी मृत्यु? लिखा है इस किताब में

Image credits: adobe stock/Freepik

जानें कितनी है आपकी उम्र?

मानसागरी ग्रंथ के अनुसार, व्यक्ति का जन्म जिस वार को होता है, उसके आधार पर उसकी आयु कितनी होगी, ये जाना जा सकता है। आगे जानिए वार के अनुसार उम्र कैसे जानें…

Image credits: adobe stock/Freepik

सोमवार को जन्में लोग

सोमवार को जन्म लेने वाले व्यक्ति की आयु लगभग 84 वर्ष मानी गई है। इनके लिए जन्म से 16वें तथा 27वें वर्ष में घात रहती है यानी इन समय में ये गंभीर कष्ट भोगते हैं।

Image credits: adobe stock/Freepik

मंगलवार को जन्में लोग

मंगलवार को जन्म लेने वाले व्यक्ति की आयु लगभग 74 वर्ष मानी गई है। इनके ऊपर जन्म से दूसरे व 22वें वर्ष में घात रहती है यानी इन वर्षों में इनके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है।

Image credits: adobe stock/Freepik

बुधवार को जन्में लोग

बुधवार को जन्म लेने वाले लोग लगभग 64 वर्ष तक जीते हैं। इन लोगों को जन्म से आठवें महीने और आठवें साल में किसी बड़ी घटना-दुर्घटना का सामना करना पड़ता है।

Image credits: adobe stock/Freepik

गुरुवार को जन्में लोग

गुरुवार को जन्मे लोग लगभग 84 वर्ष तक जीते हैं। जन्म से सातवें महीने, 13वें और 16वें साल में इनके ऊपर भारी विपत्ति आती है। ये समय निकल जाने पर ये सफल जीवन जीते हैं।

Image credits: adobe stock/Freepik

शुक्रवार को जन्में लोग

शुक्रवार को जिन लोगों का जन्म होता है उनकी पूर्ण आयु 60 वर्ष की मानी जाती है। संभवत: इनके जीवन में कोई बड़ी परेशानी नहीं आती इसलिए ये अपने पूर्ण आयु प्राप्त करते हैं।

Image credits: adobe stock/Freepik

शनिवार को जन्में लोग

जिन लोगों का जन्म शनिवार को होता है, उनकी उम्र सबसे ज्यादा 100 वर्ष तक मानी गई है। इनके लिए जन्म से पहला महीना और 13वां साल काफी कष्टप्रद रहता है।

Image credits: adobe stock/Freepik

रविवार को जन्में लोग

मानसागरी ग्रंथ के अनुसार, जिसका जन्म रविवार को होता है, उसकी आयु 60 वर्ष के लगभग होती है। इन लोगों को जन्म 13वें एवं 22वें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Image credits: adobe stock/Freepik