Horoscope

Makar Sankranti 2024: देश में कहां किस नाम से मनाते हैं मकर संक्रांति?

Image credits: Adobe Stock

मकर संक्रांति 15 जनवरी को

इस बार मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी, सोमवार को मनाया जाएगा। इस पर्व से जुड़ी अनेक परंपराएं हैं। आगे जानिए ये पर्व देश के किस हिस्से में कौन-से नाम से मनाया जाता है…

Image credits: Adobe Stock

गुजरात में मनाते हैं उत्तरायण

मकर संक्रांति का पर्व गुजरात में उत्तरायण के नाम से मनाया जाता है। इस दिन वहां पतंग उड़ाने की परंपरा है। खास बात ये है कि गुजरात में इस दिन काइट फेस्टिवल का आयोजन भी होता है।

Image credits: Getty

असम में मनाते हैं बिहू

मकर संक्रांति का पर्व असम में बिहू के रूप में मनाया जाता है। ये उत्सव फसल पकने की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन गांव के सभी लोग एक जगह एकत्र होकर नाच-गाना करते हैं।

Image credits: Adobe Stock

पंजाब में मनाते हैं लोहड़ी

मकर संक्रांति से एक दिन पहले पंजाब में लोहड़ी मनाते हैं। इस पर्व में स्त्री-पुरुष रात को आग जलाकर उसके आस-पास परंपरागत नृत्य करते हैं और अग्नि में तिल, मूंगफली आदि डालते हैं।

Image credits: Getty

तमिलनाडु में मनाते हैं पोंगल

पोंगल में मुख्य रूप से बैल की पूजा की जाती है क्योंकि बैल के माध्यम से किसान अपनी जमीन जोतता है। भगवान को नई फसल का भोग लगाया जाता है व अन्य परंपराएं भी पूरी की जाती हैं।

Image credits: Getty

उत्तर प्रदेश में खिचड़ी पर्व

उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति को खिचड़ी पर्व कहते हैं। इस दिन वहां दाल-चावल से बनी खिचड़ी खाने का महत्व है। इस दिन सूर्य को अर्घ्य देकर खिचड़ी का दान भी किया जाता है।

Image credits: Adobe Stock