Horoscope

Ram Navmi 2024: राम नवमी पर करें राशि अनुसार उपाय, मिलेगी सुख-समृद्धि

Image credits: adobe stock

राम नवमी 17 अप्रैल को

इस बार 17 अप्रैल, बुधवार को राम नवमी पर्व मनाया जाएगा। इस दिन राशि अनुसार उपाय किए जाएं तो जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आगे जानें राशि अनुसार राम नवमी के उपाय…

Image credits: adobe stock

मेष राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। इस राशि के लोग राम नवमी के मौके पर भगवान श्रीराम को लाल रंग के फल जैसे सेव या मिठाई का भोग लगाएं।

Image credits: freepik

वृष राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। ये लोग राम नवमी पर भगवान श्रीराम को दूध से बनी मिठाई जैसे रबड़ी या कलाकंद का भोग लगाएं तो शुभ रहेगा।

Image credits: freepik

मिथुन राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह बुध है। ये लोग राम नवमी के शुभ अवसर पर भगवान श्रीराम को हरे फलों का भोग लगा सकते हैं। इससे इनकी हर इच्छा पूरी होगी।

Image credits: freepik

कर्क राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। इस राशि के लोग भगवान श्रीराम को मावे से बनी मिठाई का भोग लगाएं तो इनकी हर परेशानी दूर हो सकती है।

Image credits: freepik

सिंह राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। ये राशि वाले भगवान श्रीराम को गुड़ या इससे बनी मिठाई का भोग लगाएं। इससे इन्हें समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

Image credits: freepik

कन्या राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह बुध है। इस राशि के लोग भगवान श्रीराम को ड्राय फ्रूट या इनसे बनी मिठाई का भोग लगाएं। इससे इनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

Image credits: freepik

तुला राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि के लोग चांदी के वर्क लगी किसी भी मिठाई का भोग भगवान श्रीराम को लगा सकते हैं। इन्हें लाभ होगा।

Image credits: freepik

वृश्चिक राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। इस राशि के लोग भगवान श्रीराम को इमरती का भोग लगाएं। इससे इन्हें ग्रहों से संबंधित शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

Image credits: freepik

धनु राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह गुरु है। इस राशि के लोग राम नवमी पर भगवान श्रीराम को बेसन से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इससे इनकी धर्म के प्रति रूचि बढ़ेगी।

Image credits: freepik

मकर राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह शनि है। इस राशि के लोग श्रीराम को डार्क कलर की मिठाई जैसे गुलाब जामुन या काला जाम का भोग लगाएं।

Image credits: freepik

कुंभ राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह भी शनिदेव हैं। इस राशि के लोग भगवान श्रीराम को चीकू या अन्य कोई गहरे रंग के फल का भोग लगा सकते हैं।

Image credits: freepik

मीन राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह गुरु है। इस राशि के लोग राम नवमी पर भगवान श्रीराम को केले या अन्य किसी पीले फल का भोग लगाएं।

Image credits: freepik