Horoscope

सूर्य ग्रहण 2024 किन 4 राशियों पर पड़ेगा भारी? टूटेगा मुसीबत का पहाड़

Image credits: Getty

कब होगा सूर्य ग्रहण 2024? (Kab Hoga Surya Grahan 2024)

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, सोमवार को होगा। ये एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। लोगों के मन में इस ग्रहण के लेकर काफी उत्सुकता है। जानें सूर्य ग्रहण से जुड़ी खास बातें…

Image credits: Getty

क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण?(Kya Bharat mai Dikhega Surya Grahan)

विद्वानों के अनुसार, 8 अप्रैल को होने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक नहीं रहेगा और न ही यहां रहने वाले लोगों पर इसका कोई प्रभाव होगा।

Image credits: Getty

कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण 2024? (kaha Dikhega Surya Grahan 2024)

वैज्ञानिकों के अनुसार, 8 अप्रैल को होने वाला सूर्य ग्रहण संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको, कनाडा आदि देशों में दिखाई देगा। जहां ये ग्रहण दिखेगा, वहां के लोगों पर इसका प्रभाव होगा।

Image credits: Getty

किस राशि में होगा ये सूर्य ग्रहण? (Surya Grahan 2024 Rashifal)

ज्योतिषियों के अनुसार, ये पूर्ण सूर्य ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में होगा। 4 राशि वालों पर इसका सबसे ज्यादा बुरा असर होगा। ये 4 राशियां हैं-मेष, कन्या, धनु और मीन।

Image credits: Getty

मेष वालों को होगी धन हानि

सूर्य ग्रहण के प्रभाव से इस राशि के लोगों को धन हानि हो सकती है। पैतृक संपत्ति के मामलों में निराशा हाथ लगेगी। नौकरी और बिजनेस की स्थिति भी खराब रहेगी। जमा पूंजी खर्च होगी।

Image credits: freepik

कन्या वालों की बिगड़ेगी सेहत

इस राशि के लोगों की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। इसके कारण भागदौड़ की स्थिति बनेगी और पैसा भी काफी खर्च होगा। परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है।

Image credits: freepik

धनु वाले रहें सावधान

इस राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है। व्यर्थ के कामों में समय बीतेगा। नौकरी में अधिकारी आपसे नाराज हो सकता है।

Image credits: freepik

मीन वाले रहें संभलकर

इसी राशि में सूर्य ग्रहण होने से इस राशि के लोगों काफी संभलकर रहना होगा। इसके साथ कोई घटना-दुर्घटना हो सकती है। पैसों के मामलों में धोखा संभव है। अपमान का सामना करना पड़ेगा।

Image credits: freepik