Horoscope

5 फरवरी को मंगल बदलेगा राशि, जानें आपकी लाइफ पर क्या होगा असर?

Image credits: freepik

5 फरवरी को बदलेगा ग्रह

5 फरवरी को मंगल ग्रह धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। ये ग्रह इस राशि में 15 मार्च तक रहेगा। मंगल के राशि परिवर्तन का असर किस राशि पर कैसा होगा, आगे जानिए…

Image credits: freepik

मेष राशि

इस राशि के लोगों को नौकरी और व्यापार में फायदा होने के योग बन रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ते आ सकते हैं। सेहत भी ठीक रहेगी।

Image credits: freepik

वृष राशि

इस राशि के लोगों को शुभ फल मिलेंगे, लेकिन इन्हें पैसों के मामले में अतिरिक्त सावधानी रखकर काम करना होगा। दूसरों के विवादों से दूर रहना होगा। संतान सुख मिलेगा।

Image credits: freepik

मिथुन राशि

पहले की गई मेहनत का फल इस समय मिलेगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। नौकरी में भी अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

Image credits: freepik

कर्क राशि

इस राशि के लोग सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। नौकरी में अपने अधिकारी की बात मानें और उसी के अनुसार काम करें। सेहत में सुधार होगा।

Image credits: freepik

सिंह राशि

इस राशि के लोगों को रिस्क वाले काम करने से बचना होगा। अनुभवी लोगों की सलाह लेकर ही कोई काम करें। मांगलिक कामों में जाना होगा। सेहत ठीक पहेगी। विवाद खत्म होंगे।

Image credits: freepik

कन्या राशि

इस राशि के लोग इस समय कोई भी नया काम शुरू न करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सोच-विचारकर निर्णय लें। इन्वेस्टमेंट करने से भी बचना होगा। सेहत में मामलों में सावधानी बरतें।

Image credits: freepik

तुला राशि

मंगल का राशि परिवर्तन इस राशि वालों के लिए शुभ रहेगा, लेकिन काम में सतर्कता रहनी होगी। नौकरी-बिजनेस में सफलता मिलेगी। लव लाइफ ठीक रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

Image credits: freepik

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों के लिए समय मिला-जुला रहेगा। इन्हें मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पुराने विवाद खत्म होंगे। ससुराल से धन लाभ हो सकता है।

Image credits: freepik

धनु राशि

इस राशि वालों की इनकम बढ़ सकती है। लेकिन इन्हें अतिरिक्त खर्चों से बचना होगा। खान-पान में लापरवाही न बरतें। संतान से सुख मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

Image credits: freepik

मकर राशि

इस राशि के लोगों को सतर्क रहना होगा। छोटी सी लापरवाही इन्हें बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पाएगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ के विवादों से बचें।

Image credits: freepik

कुंभ राशि

इस राशि वालों को कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी। घर में सुखद वातावरण रहेगा। नया काम करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लें। रिस्की कामों से बचें। संतान सुख मिलेगा।

Image credits: freepik

मीन राशि

अटके हुए कामों में गति आएगी। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगी। किसी से कहा-सुनी हो सकती है। नया वाहन ले सकते हैं। प्रॉपर्टी से फायदा होगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

Image credits: freepik