Horoscope

May 2024 planetary change: मई 2024 में कब कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि?

Image credits: adobe stock

मई 2024 में राशि बदलेंगे ये ग्रह

2024 का पांचवां महीना मई शुरू होने वाला है। इस महीने में कईं ग्रह राशि बदलेंगे, जिसका असर सभी लोगों के जीवन पर दिखाई देगा। जानें मई 2024 में कब, कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि…

Image credits: adobe stock

मई 2024 में बुध कब बदलेगा राशि?

मई 2024 में बुध ग्रह 10 तारीख मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद ये ग्रह 31 मई को मेष से निकलकर वृषभ में प्रवेश करेगा। ये ग्रह एक महीने में 2 बार राशि बदलेगा।

Image credits: freepik

मई 2024 में सूर्य कब बदलेगा राशि?

मई 2024 की शुरूआत में सूर्य मेष राशि में रहेगा। 14 तारीख को ये ग्रह मेष से निकलकर वृष राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य का वृष राशि में जाना वृष संक्रांति कहलाएगा।

Image credits: freepik

मई 2024 में गुरु कब बदलेगा राशि?

देवगुरु बृहस्पति यानी गुरु ग्रह 1 मई को राशि बदलकर मेष से वृषभ में प्रवेश करेंगे। ये इस महीने का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होगा क्योंकि गुरु 12 साल बाद वृषभ राशि में जाएंगे।

Image credits: freepik

मई 2024 में शुक्र कब बदलेगा राशि?

शुक्र को राक्षसों का गुरु कहा जाता है। इसी ग्रह के शुभ फलों से जीवन में सुख-समृद्धि और धन-संपत्ति आती है। ये ग्रह 16 मई को मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा।

Image credits: freepik

ऐसी रहेगी अन्य ग्रहों की स्थिति

मई 2024 में चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलेगा। इसके अलावा राहु मीन राशि में, केतु कन्या राशि में, मंगल मीन राशि में और शनि ग्रह कुंभ राशि में पूरे महीना रहेगा।

Image credits: freepik