Horoscope

राहु-केतु बदलने वाले हैं राशि, ये 4 राशि वाले अभी से हो जाएं सावधान

Image credits: freepik

किसके शुरू होंगे बुरे दिन?

ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रह बताए गए हैं, इनमें राहु-केतु भी शामिल हैं। ये ग्रह अक्टूबर 2023 में राशि बदलने वाले हैं। इनके राशि बदलने से 4 राशि वालों के बुरे दिन शुरू हो सकते हैं…

Image credits: freepik

18 महीने एक राशि में रहते हैं राहु-केतु

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, वर्तमान में राहु मेष राशि और केतु तुला राशि में स्थित है। ये दोनों ग्रह एक राशि में लगभग 18 महीने तक रहते हैं।

Image credits: freepik

30 अक्टूबर को बदलेंगे राशि

ज्योतिषियों के अनुसार, राहु और केतु 30 अक्टूबर 2023 को राशि बदलेंगे। राहु मेष से निकलकर मीन में और केतु तुला से निकलकर कन्या में प्रवेश करेगा।

Image credits: adobe stock

इन 4 राशि वालों को रहना होगा संभलकर

राहु-केतु के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा, लेकिन सबसे ज्यादा बुरा असर 4 राशि वालों पर होगा। ये राशियां हैं- मेष, कर्क, तुला और मीन।

Image credits: freepik

मेष वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें

राहु-केतु के राशि बदलने से मेष राशि वालों की परेशानियां अचानक बढ़ सकती हैं। इन्हें धन से संबंधित नुकसान हो सकता है। सेहत भी खराब हो सकती है। लव लाइफ भी बिगड़ सकती है।

Image credits: freepik

कर्क वाले रहें सावधान

राहु-केतु के राशि बदलने से कर्क राशि वालों की नौकरी पर बुरा असर होगा। इन्हें नईं नौकरी की तलाश करनी पड़ेगी। इनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। ये हर फैसला सोच-समझकर लें।

Image credits: freepik

बिगड़ेगी तुला वालों की सेहत

तुला राशि वाले बिगड़ती सेहत के कारण परेशान रहेंगे। अस्पतालों के चक्कर लगाने में पैसा भी अधिक खर्च होगा। किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। इन्हें अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

Image credits: freepik

मीन वालों को होगी धन हानि

राहु इसी राशि में प्रवेश करेगा, जिससे इस राशि के लोगों को धन हानि हो सकती है। बिजनेस-नौकरी में भी परेशानी खड़ी हो सकती है। पैसों के लेन-देन में दूसरों पर भरोसा करने से बचें।

Image credits: freepik