Horoscope

रक्षाबंधन पर भाई को बांधें खास रंगों वाली राखी, मिलेगा भाग्य का साथ

Image credits: Adobe Stock

रक्षाबंधन 30 अगस्त को

30 अगस्त, बुधवार को रक्षाबंधन है। इस दिन बहनें भाई को राखी बांधकर उनकी उन्नति की प्रार्थना करती हैं। ये राखी यदि राशि अनुसार हो तो और भी अधिक शुभ रहता है…

Image credits: Adobe Stock

मेष राशि

इस राशि के स्वामी मंगल है। यदि आपके भाई की राशि मेष है तो आप उसे लाल रंग या गोल्डन रंग की राखी बांध सकती हैं। इससे उनकी लाइफ में भरपूर एनर्जी बनी रहेगी।

Image credits: Adobe Stock

वृष राशि

इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि के भाइयों के लिए गोल्डन या सिल्वर रंग की राखी बहुत खास रहेगी। इससे इनके जीवन में खुशहाली और सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

Image credits: Adobe Stock

मिथुन राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह बुध है। अगर आपके भाई की राशि मिथुन है तो आप उसे हरे या किसी अन्य डार्क रंग की राखी बंध सकती हैं। इससे इनकी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं।

Image credits: Adobe Stock

कर्क राशि

इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। इस राशि के लोगों के लिए हल्के रंग की राखी शुभ रहता है, जैसे हल्का आसमानी, हल्का पीला या सफेद। इस रंग से इनके जीवन में भरपूर खुशहाली आएगी।

Image credits: Adobe Stock

सिंह राशि

इस राशि के स्वामी सूर्यदेव है। इस राशि वाले भाइयों को केसरिया या लाल रंग की राखी बांधना चाहिए। इससे इनके जीवन में उन्नति होती है और नौकरी-बिजनेस में भी शुभ फल मिलते हैं।

Image credits: Adobe Stock

कन्या राशि

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के भाई को उनकी बहनें हरे रंग की राखी बांधें तो इनके जीवन में खुशहाली बनी रहती है, साथ ही ग्रह दोष भी दूर हो जाते हैं।

Image credits: Adobe Stock

तुला राशि

इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। अगर आपके भाई की राशि शु्क्र है तो आप उसे सफेद, गोल्डन, सिल्वर या अन्य कोई चमकदार रंग की राखी बांध सकती हैं। इससे इन्हें शुभ फल मिलेंगे।

Image credits: Adobe Stock

वृश्चिक राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। इस राशि वाले अपनी बहनों से लाल या केसरिया रंग की राखी बंधवाएं। इससे इनके कुंडली के दोष दूर हो सकते हैं और लाइफ फी टेंशन फ्री रहेगी।

Image credits: Adobe Stock

धनु राशि

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति है। इन लोगों को सुनहरे पीले रंग की राखी अपनी बहन से बंधवानी चाहिए। इससे इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और परेशानियां दूर होंगी।

Image credits: Adobe Stock

मकर राशि

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि वाले भाइयों के लिए नीले या किसी अन्य डार्क रंग की राखी शुभ फल देने वाली रहेगी। इससे भाई-बहन का रिश्ता अटूट बना रहेगा।

Image credits: Adobe Stock

कुंभ राशि

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इस राशि के भाइयों को गहरे रंग की राखी बहनों द्वारा बांधनी चाहिए। जीवन में सुख-समृद्धि के लिए रुद्राक्ष से बनी राखी भी बांध सकती हैं।

Image credits: Adobe Stock

मीन राशि

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि वाले भाइयों के लिए केसरिया, पीला या अन्य कोई हल्के रंग की राखी ठीक रहेगी। इससे इनके जीवन में उन्नति बनी रहेगी।

Image credits: Adobe Stock