Horoscope

Shani Vakri: बदलने वाली है शनि की चाल, 4 राशि वालों का होगा बुरा हाल

साल में एक बार शनि वक्री होता है। साधारण भाषा में इसे शनि की टेढ़ी चाल कहते हैं। इस बार जून 2023 में शनि वक्री होगा। ऐसा होने से 4 राशि वालों के बुरे दिन शुरू हो जाएंगे…

Image credits: Our own

कब से कब तक शनि रहेगा वक्री?

18 जून से 4 नवंबर तक शनि कुंभ राशि में वक्री रहेगा, यानी 4 महीने से अधिक समय तक। इस दौरान 4 राशियों पर इसका सबसे बुरा असर होगा। जानें कौन-सी हैं वो 4 राशियां…

Image credits: Our own

कर्क राशि वाले रहें सावधान

इस राशि वालों की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। पैसों का नुकसान हो सकता है। शत्रु पक्ष नुकसान पहुंचा सकता है। लव लाइफ पर भी बुरा असर होगा। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

Image credits: freepik

वृश्चिक राशि वाले भी होंगे परेशान

इस राशि शनि की ढय्या का प्रभाव है। इनकी सेहत बिगड़ सकती है। परिवार में अशांति रहेगी। मान-सम्मान में कमी आएगी। पैसों का नुकसान होगा। संतान पक्ष के कारण परेशानी होगी।

Image credits: Our own

कुंभ राशि वालों को होगा नुकसान

इस राशि वालों को पैसों का नुकसान होगा। सेहत को लेकर भागदौड़ होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। कीमती वस्तु चोरी हो सकती है। इन्वेस्टमेंट में धन हानि होगी।

Image credits: Our own

मीन राशि वाले रहें बचकर

इस राशि वाले वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग बनेंगे। रिस्की कामों से भी बचें। किसी को पैसा उधार न दें। पैरों से संबंधित रोग हो सकता है। निजी जीवन में उथल-पुथल रहेगी।

Image credits: Our own